Bhram-Radha-Krishan Bhakt Surdas Ji भ्रम-राधा-कृष्ण

Hindi Kavita

Hindi Kavita
हिंदी कविता

surdas

Bhram-Radha-Krishan Bhakt Surdas Ji
भ्रम-राधा-कृष्ण - सूरदास

भ्रम - सूरदास

आजु सखी अरुनोदय मेरे, नैननि कौं धोख भयौ ।
की हरि आजु पंथ इहिं गवने, स्याम जलद की उनयौ ॥
की बग पाँति भाँति, उर पर की मुकुट-माल बहु मोल ।
कीधौं मोर मुदित नाचत, की बरह-मुकुट की डोल ॥
की घनघोर गंभीर प्रात उटी, की ग्वालनि की टेरनि ।
की दामिनी कौंधति चहुँ दिसि, की सुभग पीत पट फेरनि ॥
की बनमाल लाल-उर राजति, की सुरपति-धनु चारू ।
सूरदास-प्रभु-रस भरि उमँगी, राधा कहति बिचारु ॥1॥

राधिका हृदय तैं धोख टारौ ।
नंद के ला देखे प्रात-काल तैं, मेघ नहिं स्याम तनु-छबि बिचारौ ।
इंद्र-धनु नहीं बन दाम बहु सुमन के, नहीं बग पाँति बर मोति-माला ।
सिखी वह नहीं सिर मुकुट सीखंड पछ, तड़ित नहिं पीत पट-छवि रसाला ॥
मंद गरजन नहीं चरन नूपुर-सबद, भोरही आजु हरि गवन कीन्हौ ॥
सूर प्रभु भामिनी भवन करि गवन, मन रवन दुख के दवन जानि लीन्हौ ॥2॥


(getButton) #text=(Jane Mane Kavi) #icon=(link) #color=(#2339bd) (getButton) #text=(Hindi Kavita) #icon=(link) #color=(#2339bd) (getButton) #text=(Surdas Ji) #icon=(link) #color=(#2339bd)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!