कमरी-वृंदावन लीला Kamri-Varindavan Leela Bhakt Surdas Ji

Hindi Kavita

Hindi Kavita
हिंदी कविता

surdas

Kamri-Varindavan Leela Bhakt Surdas Ji
कमरी-वृंदावन लीला - सूरदास

कमरी - सूरदास

धनि धनि यह कामरी मोहन स्याम की ।
यहै ओढ़ि जात बन, यहै सेज कौ बसन, 
यहै निवारिनि मेहबूँद छाँह घाम की ।
याही ओट सहत सिसिर-सीत, याहीं गहने हरत, 
लै धरत ओट कोटि बाम की ।
यहै जाति-पाँति, परिपाटी यह सिखवत, 
सूरज प्रभु के यह सब बिसराम की ॥1॥

यह कमरी कमरी करि जानति ।
जाके जितनी बुद्धि हृदय मैं, सौ तितनौ अनुमानति ॥
या कमरी के एक रोम पर, वारी चीर पटंबर ।
सो कमरी तुम निंदति गोपी, जो तिहुँ लोक अडंबर ॥
कमरी कैं बल असुर सँहारे, कमरिहिं तैं सब भोग ।
जाति-पाँति कमरी सब मेरी, सूर सबै यह जोग ॥2॥


(getButton) #text=(Jane Mane Kavi) #icon=(link) #color=(#2339bd) (getButton) #text=(Hindi Kavita) #icon=(link) #color=(#2339bd) (getButton) #text=(Surdas Ji) #icon=(link) #color=(#2339bd)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!